Photo courtesy of TimelessToday

आगामी कार्यक्रम के लीये महत्वपूर्ण सूचना के बारे में इस पृष्ठ को ध्यान से पढ़ें । अपनी उपस्थिति की योजना बनाते समय कृपया इस जानकारी को देखें।

कब और कहाँ

दिनांक: रविवार , 29 सितम्बर 2024

समय: इवेंट प्रारंभ होने का समय दोपहर 12:00 बजे न्यूज़ीलैण्ड  समयानुसार हैं |लॉबी के दरवाजे सुबह 10:00 बजे खुलेंगे | समाप्ति का समय करीब दोपहर 2:00 बजे होगा  

कार्यक्रम- स्थल : Cordis Auckland

पता :  83 सिमोंड्स स्ट्रीट, ऑकलैंड 1010 न्यूज़ीलैण्ड

दिशा-निर्देश, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन (लिंक) 

 

किसे आमंत्रित किया गया है

प्रेम रावत और उनके संदेश में रुचि रखने वाले सभी व्यक्तियों  का इसमें स्वागत है।

बच्चे

यह कार्यक्रम 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।

टिकट

टिकटों की बिक्री 6 सितम्बर को सुबह  7:00 बजे न्यूज़ीलैण्ड  समयानुसार शुरू होगी।

कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए अपने प्रिंटेड निंमत्रण टिकट को अथवा  फोन पर इलेक्ट्रॉनिक टिकट को साथ में रखें (बार कोड के साथ)।

यदि आप किसी भी कारण से टिकट खरीदने में असमर्थ हैं तो कृपया संपर्क करें । info@peacefirst.nz

टिकट कीमत

    • 150 NZD + टिकट एजेंसी फीस
    • 85 NZD   + टिकट एजेंसी फीस
    • 45 NZD   + टिकट एजेंसी फीस  

प्रत्येक व्यक्ति 4 सीटें खरीद सकेगा। फिर भी , कृपया केवल उतनी ही सीटें खरीदें जितनी की आपको जरूरत हो |

कोई रिफंड नहीं होगा।

(टिकट बिक्री खुलने पर सीधे वहां जाने के लिए ऊपर दिए गए बटन को दबाएं)

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करना या कार्यक्रम को फिल्माना वर्जित है ।

ऑफिसियल रिकॉर्डिंग कॉपीराइट संरक्षित है। जो भी रिकॉर्डिंग करता पाया गया, उनको रोकने के लिए कहा जाएगा। फिर भी यदि फिर भी  वे रिकॉर्डिंग जारी रखते हैं, तो उन्हें आयोजन स्थल से जाने  के लिए कहा जाएगा।

कार्यक्रम को रिकॉर्ड किया जायेगा । टिकट खरीदने में आपकी यह सहमति भी शामिल है कि आपकी छवि/ आवाज को प्रिंट, सोशल मीडिया , फोटोग्राफिक, ऑडियो , वीडियो या अन्य मीडिया के लिए रिकॉर्ड और रिलीज दोनों किया जा सकता है । यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए टिकट खरीद रहे हैं, तो यह बात उन पर भी लागू होगी |  ।

कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते समय  सुरक्षा जाँच होगी। स्थल के अंदर कोई सामान , बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।

कृपया ध्यान दें: आपसे अनुग्रह है कि जब तक आप सफलतापूर्वक अपना टिकट नहीं खरीद लेते, तब तक यात्रा की व्यवस्था न करें, क्योंकि सीटों के लिए अनुरोध करने वाले लोगों की संख्या कार्यक्रम स्थल की क्षमता से अधिक हो सकती है।

विदेश से आने वाले यात्री: न्यूज़ीलैंड में प्रवेश के लिए वीज़ा की आवश्यकता होती है| कृपया नीचे दिए गए लिंक पर और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें: https://www.immigration.govt.nz/new-zealand-visas/preparing-a-visa-application/the-application-process/applying-for-a-visa-online 

सभी टिकट बिक गए ?

यदि आपकी टिकट खरीदारी की कोशिश के दौरान सभी टिकट बिक जाते हैं , तो कुछ घंटों बाद फिर से कोशिश करे , क्योंकि हो सकता है कि कुछ टिकट जो होल्ड पर हो , वे फिर से उपलब्ध हो गए हों | यदि आप किसी  लौटाए गए टिकट की संभावना के बारे में जानना चाहते हैं , तो कृपया निम्न ईमेल पते पर संपर्क करें info@peacefirst.nz.

यदि कोई भी टिकट वापिस नहीं हुई है, तो आपको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाएगा।

बिना इस्तेमाल किये गए टिकट को वापिस करना

यदि आपकी योजनाएं बदलती हैं और आपके पास एक  टिकट है जिसे आप उपयोग में नहीं ले पाएंगे , तो कृपया अपने टिकट की सॉफ्टकॉपी इस ईमेल पर भेजें  info@peacefirst.nz.

इस पते पर लौटाए गए टिकटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अन्य लोग जोकि इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं उनको फिर से आवंटित किया जाएगा ।

कोई रिफंड नहीं होगा।

विशिष्ट आवश्यकताएं

व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सहायता दी जाएगी।

यदि आप व्हीलचेयर स्पेस या केयरर सीट खरीदने में किसी भी कठिनाई का अनुभव कर रहे हैं, तो कृपया इस ईमेल पर संपर्क करें info@peacefirst.nz.

यदि आपको सुनने में समस्या हैं, तो उन्नत  अंग्रेजी  में  एक चैनल उपलब्ध होगा।अपनी आईडी देकर  हेडसेट प्राप्त करने की सुविधा लॉबी में उपलब्ध रहेगी ।

अनुवाद

यह कार्यक्रम अंग्रेजी में होगा। हिंदी में अनुवाद  प्रदान किया जाएगा।

अपनी आईडी देकर  हेडसेट प्राप्त करने की सुविधा लॉबी में उपलब्ध रहेगी

सामान

कार्यक्रम स्थल के अंदर कोई सामान, बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।

क्लॉक रूम की व्यवस्था नहीं है।

मदद

सहायता चाहिए ?

संपर्क  info@peacefirst.nz.