Photo courtesy of TimelessToday
आगामी कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया इस पृष्ठ को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
अधिक जानकारी और किसी भी तरह की सूचनाओं के लिए https://amaroo.org अमारू वेबसाइट शनिवार, 7 जून को (AEST समयानुसार) उपलब्ध होगी।
कब और कहाँ
दिनांक: सोमवार 8 सितम्बर – शुक्रवार 12 सितम्बर 2025
समय: कार्यक्रम का समय बाद में सूचित किया जायेगा
स्थान: आइवरीज़ रॉक कन्वेंशन्स एंड इवेंट्स
पता: 310 माउंट फ्लिंडर्स रोड, पीक क्रॉसिंग, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया 4306
किन्हें आमंत्रित किया गया है
जो कोई भी ज्ञान की क्रियाओ को सीख चुका है, उनका इस कार्यक्रम में स्वागत है।
बच्चे
यह कार्यक्रम बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।
उपस्थिति
अतिथि बुधवार, 11 जून को सुबह 9 बजे ऑस्ट्रेलियन ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम (AEST) से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करते समय, आप ऑन-साइट आवास, ब्रिस्बेन हवाई अड्डे से अमारू तक आने और जाने का परिवहन, साथ ही आपके होटल से पिक-अप पॉइंट तक और अमारू के बीच दैनिक बसों की बुकिंग भी कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए https://amaroo.org/ देखें।
यदि आप किसी भी कारण से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते हैं, तो कृपया संपर्क करें अमारू हेल्प डेस्क https://amaroo.org/
रजिस्ट्रेशन शुल्क
- 875 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD)
महत्वपूर्ण: रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको एक ईमेल कन्फर्मेशन प्राप्त होगा। आपका ई-टिकट कार्यक्रम के कुछ सप्ताह पहले उसी ईमेल पते पर भेजा जायेगा। इस साल, ई-टिकट में आपकी निर्धारित सीट भी शामिल होगी।
सभी के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। सीट निर्धारण किसी नियमानुसार नहीं है, ये रैंडम तरीके से किया गया है। और हर दिन सीट बदलती रहेगी, मतलब हर बार नई जगह बैठने को मिलेगा। इस व्यवस्थानुसार अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करें।
यदि आप अपने साथियों के साथ बैठना चाहते हैं, तो आप सभी को एक साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। अधिकतम 4 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।
व्यवस्था बनाये रखने के लिए, कृपया कार्यक्रम शुरू होने के 10 मिनट पहले अपनी सीट पर बैठ जाएं। देर से आने वालों को एम्फीथिएटर के पीछे बैठाया जाएगा ताकि लोगों का ध्यान ना भटके।
कार्यक्रम को रिकॉर्ड या फिल्म न करें।
आधिकारिक रिकॉर्डिंग, कॉपीराइट सुरक्षा, के अंतर्गत है। रिकॉर्डिंग करते हुए पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा जाएगा। यदि वे जारी रखते हैं, तो उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम फिल्माया जाएगा। टिकट खरीदने का अर्थ है कि आप फिल्माए जाने और आपकी छवि/आवाज़ को प्रिंट, सोशल मीडिया, फोटोग्राफिक, ऑडियो, वीडियो या अन्य मीडिया में शामिल करने के लिए सहमति देते हैं। यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए टिकट खरीद रहे हैं, तो उनके कार्यक्रम में भाग लेने में भी उनकी सहमति शामिल मानी जाएगी।
वीजा
ऑस्ट्रेलिया आने वाले आगंतुकों को वीजा के लिए आवेदन करना आवश्यक है। यह ज़रूरी है कि आप जिस देश के निवासी हैं उसी के अनुसार उचित वीजा के लिए आवेदन करें और साथ ही आपका आवेदन सही तरीके से भरा गया हो। विकल्पों के बारे में जानकारी के लिए https://immi.homeaffairs.gov.au/visas/getting-a-visa/visa-finder पर जाएं।
कुछ देशों के निवासियों को — जैसे भारत और नेपाल — ऑस्ट्रेलियाई सरकार को अपनी यात्रा के उद्देश्य का प्रमाण देना आवश्यक होता है। ऐसे निवासियों को अपने वीज़ा आवेदन के समय निमंत्रण पत्र और रजिस्ट्रेशन ईमेल लगाने की ज़रुरत होगी।
अधिक जानकारी के लिए https://amaroo.org/ पर जाएं।
नोट: यदि आप न्यूज़ीलैंड से गुजरते हुए यात्रा कर रहे हैं, चाहे आप केवल ट्रांज़िट में ही क्यों न हों, आपको न्यूज़ीलैंड वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए https://nzeta.immigration.govt.nz/ पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन से संबंधित सुझाव
रजिस्ट्रेशन कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस — दोनों पर किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन से पहले यह ज़रूर करें:
- अपने बैंक को सूचित करें कि आप ऑस्ट्रेलिया में एक (बड़ा) लेनदेन करने जा रहे हैं, ताकि आपका भुगतान बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।
- यदि आपके पास अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड या डेबिट कार्ड है, तो सुनिश्चित करें कि आवश्यकता पड़ने पर आप अन्य कार्डों से पहले इसका उपयोग करे।
- ध्यान रखें कि डिस्कवर कार्ड ऑस्ट्रेलिया में काम नहीं करते हैं।
- अपने बैंक से यह सुनिश्चित करें कि आपके क्रेडिट कार्ड में पर्याप्त राशि उपलब्ध है।
- यह जांच लें कि आपके कार्ड की सेटिंग्स आपको वैश्विक (ग्लोबल) भुगतान करने की अनुमति देती हैं।
- यह सुनिश्चित करें कि आपके कार्ड में भुगतान की पर्याप्त लिमिट है।
रजिस्ट्रेशन करते समय यह करें:
- गूगल क्रोम जैसे सामान्य ब्राउज़र का उपयोग करें, और रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले अपने ब्राउज़र की कैश क्लियर कर लें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में एक ही क्रेडिट कार्ड से पूरे समूह का भुगतान करना आवश्यक है।
- यदि आपको भुगतान करने में समस्या आ रही है, तो एक ही क्रेडिट कार्ड से बार-बार जल्दी-जल्दी पुनः प्रयास करने पर आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है।
- एक ही कार्ड से फिर से प्रयास करने से पहले कुछ मिनट इंतजार करें। दूसरे कार्ड से कोशिश करें। किसी दूसरे डिवाइस पर भी प्रयास कर सकते हैं।
- अपने क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता (issuer) से संपर्क करें और पता करें कि क्या वे आपके लेनदेन को अस्वीकृत कर रहे हैं और उसके पीछे क्या कारण है।
- यदि आप सफल नहीं हो पाते हैं, तो कृपया अमारू हेल्प डेस्क https://amaroo.org/ पर संपर्क करें।
रिफंड (धनवापसी)
- यदि आप अपनी बुकिंग 31 जुलाई 2025 को रात 11 बजे (ऑस्ट्रेलियन ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम – AEST) को या उससे पहले रद्द करते हैं, तो आपको आपकी बुकिंग की पूरी राशि (100%) वापस कर दी जाएगी।
- यदि आप 1 अगस्त 2025 के बाद और 15 अगस्त 2025 को रात 11 बजे (ऑस्ट्रेलियन ईस्टर्न स्टैंडर्ड टाइम – AEST) तक अपनी बुकिंग रद्द करते हैं, तो आपको बुकिंग राशि का 80% वापस किया जाएगा।
- यदि आप 15 अगस्त 2025 के बाद (AEST) अपनी बुकिंग रद्द करते हैं, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
- दानराशि (डोनेशन) रिफंड नहीं होगी।
- यदि आपका वीज़ा ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा अस्वीकार कर दिया जाता है, तो आपका रजिस्ट्रेशन बिना किसी शुल्क के रद्द कर दिया जाएगा। कृपया अस्वीकृति पत्र प्रस्तुत करें।
- अतिरिक्त प्रश्नों और समस्याओं के लिए, कृपया अमारू हेल्प डेस्क https://amaroo.org/ पर संपर्क करें।
सहायता प्राप्त प्रवेश (असिस्टेड एक्सेस)
सहायता प्राप्त प्रवेश (असिस्टेड एक्सेस) में वे अतिथि शामिल हैं जो व्हीलचेयर, इलेक्ट्रिक स्कूटर या वॉकर का उपयोग करते हैं, या जिन्हें बस पर चढ़ने/उतरने में कठिनाई होती है। कृपया 22 अगस्त से पहले https://amaroo.org/ पर सहायता प्राप्त प्रवेश (असिस्टेड एक्सेस) के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
सहायता प्राप्त प्रवेश (असिस्टेड एक्सेस) टीम आपको और आपके देखभालकर्ता को एम्फीथिएटर के एक निर्धारित क्षेत्र में निश्चित सीट प्रदान करेगी। सुरक्षा कारणों से, व्हीलचेयर और स्कूटर के लिए सीटें एम्फीथिएटर के पीछे स्थित होंगी, साथ ही देखभालकर्ताओं के लिए भी सीटें उपलब्ध होंगी।
एम्फीथिएटर तक पहुंचने के लिए सहायता प्राप्त प्रवेश (असिस्टेड एक्सेस) वाले अतिथियों के लिए लो-फ्लोर बस उपलब्ध होगी। जिन अतिथियों को एम्फीथिएटर तक पहुंचने के लिए वहां की आवश्यकता होगी, उनके लिए मुफ्त शटल बस सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
यदि आपको सुनने में कठिनाई है, तो एक बेहतर अंग्रेज़ी (एनहांस्ड इंग्लिश) चैनल उपलब्ध होगा।
अनुवाद और हेडफोन
कार्यक्रम अंग्रेज़ी में होगा। अनुवाद की भाषाएँ बाद में कन्फर्म की जाएंगी।
यदि आपको सुनने में कठिनाई है, तो एक बेहतर अंग्रेज़ी (एनहांस्ड इंग्लिश) चैनल उपलब्ध होगा।
अमारू में वाईफाई (WI-FI) कभी-कभी भरोसेमंद नहीं होता है, इसलिए कृपया अपना खुद का FM रेडियो साथ लाएं जिसमें हेडफोन लगे हों और जो 87.7 से 108 MHz तक की FM फ्रीक्वेंसी रिसीव कर सके। ट्यूनिंग के लिए डिजिटल डिस्प्ले वाला रेडियो सबसे अच्छा होता है।
मदद
क्या आपको सहायता चाहिए?
- अधिक जानकारी और किसी भी तरह की सूचनाओं के लिए https://amaroo.org पर जाएं।
- यदि आपको जो जानकारी चाहिए वो प्राप्त नहीं हो तो कृपया अमारू हेल्प डेस्क https://amaroo.org पर संपर्क करें।
अमारू हेल्प डेस्क, वेबसाइट ऑनलाइन होते ही चालू हो जाएगा।
प्रेम रावत जी के भविष्य के कार्यक्रमों की सूचनाओं और अपडेट पाने के लिए, आप WOPG मेलिंग लिस्ट में अपने ईमेल और देश के साथ सदस्यता सुनिश्चित कर सकते हैं। नीचे साइन अप करें।