Prem Rawat
Photo courtesy of TimelessToday

साल 2023 के समापन के साथ, हम 9 तथा 10 दिसंबर, शनिवार और रविवार को कुआलालंपुर, मलेशिया में दो दिनों के जश्न की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं।

उनके एक और वर्ष के अथक प्रयासों के लिए सराहना और कृतज्ञता के साथ इस खुशी के अवसर में शामिल हों। इन दोनों आयोजनों में व्यक्तिगत रूप से भाग लें या वर्चुअल लाइवस्ट्रीम विकल्पों के बारे में टाइमलेसटुडे की घोषणाओं को देखें।

आगामी कार्यक्रम पर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस पृष्ठ को ध्यान से पढ़ें। भाग लेने की योजना बनाते समय कृपया इस जानकारी को देखें।

कब और कहाँ

दिनांक
शनिवार, 9 दिसंबर (सार्वजनिक कार्यक्रम) 2023
रविवार, 10 दिसंबर (जन्मदिन कार्यक्रम) 2023

समय
सार्वजनिक कार्यक्रम शाम 4 MYT से शुरू होगा। लॉबी के दरवाजे दोपहर 3 MYT खुलेंगे।
जन्मदिन कार्यक्रम सुबह 11 MYT से शुरू होगा। लॉबी के दरवाजे सुबह 10 MYT खुलेंगे।

स्थान: MITEC, हॉल 6, कोम्प्लेक्स MITEC नंबर 8, जालान डुटामास 2, 50480 कुआलालंपुर, मलेशिया

दिशानिर्देश, पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन लिंक: https://mitec.com.my/visiting-mitec/

किसे आमंत्रित किया गया है

प्रेम रावत और उनके संदेश में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति का इसमें भाग लेने के लिए स्वागत है।

बच्चे

यह आयोजन 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।

टिकट

अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार 28 नवंबर को दोपहर 3  MYT पर शुरू होगी।

कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए अपने प्रिंटेड निंमत्रण टिकट को साथ में रखे, या फिर फोन पर इलेक्ट्रॉनिक टिकट को रखें (बार कोड के साथ)।

यदि आप किसी भी कारण से टिकट खरीदने में असमर्थ हैं तो कृपया संपर्क करें ।  helpdesk@birthdaycelebrationkl.com

टिकट कीमत

  • फ्रंट सीट : RM 700 + टिकट एजेंसी फीस  (प्रति दिन)
  • प्रीमियम सेक्शन : RM 375 + टिकट एजेंसी फीस  (प्रति दिन)
  • स्टैण्डर्ड टिकट : RM 250 + टिकट एजेंसी फीस  (प्रति दिन)

प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम 4 सीटें खरीद सकेगा। कृपया केवल उतनी ही सीटें खरीदें जिनकी आपको आवश्यकता है।

रिफंड उपलब्ध नहीं है ।

(एक बार टिकट की बिक्री खुलने के बाद सीधे वहां ले जाने के लिए ऊपर वाला बटन दबाएं)

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करना या कार्यक्रम को फिल्माना वर्जित है ।

ऑफिसियल रिकॉर्डिंग कॉपीराइट संरक्षित है। जो भी रिकॉर्डिंग करता पाया गया, उनको रोकने के लिए कहा जाएगा। फिर भी यदि वे रिकॉर्डिंग जारी रखते हैं, तो उन्हें आयोजन स्थल से जाना के लिए कहा जाएगा।

कार्यक्रम को रिकॉर्ड किया जायेगा । टिकट खरीदने में आपकी यह सहमति भी शामिल है कि आपकी छवि/ आवाज को प्रिंट, सोशल मीडिया , फोटोग्राफिक, ऑडियो , वीडियो या अन्य मीडिया के लिए रिकॉर्ड और रिलीज दोनों किया जा सकता है । यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए टिकट खरीद रहे हैं तो कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में भी यह सहमति शामिल है ।

कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने पर सुरक्षा जाँच होगी। स्थल के अंदर कोई सामान , बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।

कृपया ध्यान दें: यह अनुशंसा की जाती है कि जब तक आप सफलतापूर्वक अपना टिकट नहीं खरीद लेते, तब तक यात्रा की व्यवस्था न करें, क्योंकि सीटों के लिए अनुरोध करने वाले लोगों की संख्या स्थल की क्षमता से अधिक हो सकती है।

विदेश से आने वाले यात्री: हालांकि मलेशिया में यात्रा के लिए कोई प्रतिबंध नहीं हैं , फिर भी कृपया वर्तमान यात्रा नियमों और प्रतिबंधों की जाँच कर ले जो आपको प्रभावित कर सकते हैं। मलेशिया के लिए वीज़ा आवश्यकताओं के बारे में यहां ताजा जानकारी प्राप्त करें ।

टिकट खरीदने में सहायता

ऑनलाइन टिकट , कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों दोनों पर खरीदा जा सकता है। टिकट खरीदने से पहले अपने इंटरनेट ब्राउजर हिस्ट्री को खाली कर लेना एक श्रेष्ठ तरीका है

आप ऑनलाइन टिकट-खरीद प्रक्रिया के दौरान समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। उच्च मांग एक स्वचालित संदेश उत्पन्न कर सकती है जिसमें कहा जा सकता है कि ‘कोई सीट उपलब्ध नहीं है‘ जिसका मतलब यह नहीं है कि ‘अब सभी सीटे बिक गई है‘।

कृपया निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे:
कार्यक्रम की टिकट अभी बची है या नहीं, पता करने के लिए ‘www.wopg.org’ को चेक करें
कुछ पल प्रतीक्षा करें और फिर से शुरू करें
किसी अन्य डिवाइस पर पुनः प्रयास करें
यदि आप सफल नहीं होते हैं, तो निम्न पते पर एक ईमेल भेजें helpdesk@birthdaycelebrationkl.com  

टिकट बिक गए ?

यदि आपकी टिकट खरीदारी की कोशिश के दौरान सभी टिकट बिक जाते हैं , तो कुछ घंटों बाद फिर से कोशिश करे , क्योंकि हो सकता है कि कुछ टिकट जो होल्ड पर हो , वे फिर से उपलब्ध हो सकते हैं। यदि आप टिकट वापसी की संभावना के बारे में जानना चाहते हैं , तो कृपया निम्न ईमेल पते पर संपर्क करें helpdesk@birthdaycelebrationkl.com.

यदि कोई भी टिकट की वापसी नहीं हुई है, तो आपको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाएगा।

अतिरिक्त टिकट को वापिस करना

यदि आपकी योजनाएं बदलती हैं और आपके पास एक अतिरिक्त टिकट है, तो कृपया अपने टिकट की सॉफ्टकॉपी इस ईमेल पर भेजें helpdesk@birthdaycelebrationkl.com.

इस पते पर लौटाए गए टिकटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अन्य लोग जोकि इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं उनको फिर से आवंटित किया जाएगा ।

कोई रिफंड नहीं होगा।

विशिष्ट आवश्यकताएं

व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सहायता दी जाएगी।

यदि आप व्हीलचेयर स्पेस या केयरर सीट खरीदने में किसी भी कठिनाई का अनुभव कर रहे हैं, तो कृपया इस ईमेल पर संपर्क करें helpdesk@birthdaycelebrationkl.com.

यदि आपको सुनने में समस्या हैं, तो एक चैनल अंग्रेजी  में उपलब्ध होगा।

अनुवाद

यह कार्यक्रम अंग्रेजी में होगा। अनुवाद हिंदी, मैनडेरिन और तमिल में प्रदान किया जाएगा।

हेडसेट लॉबी में उपलब्ध होंगे।

सामान

कार्यक्रम स्थल के अंदर कोई सामान, बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।

क्लॉक रूम की व्यवस्था नहीं है।

मदद

सहायता चाहिए ?

संपर्क: helpdesk@birthdaycelebrationkl.com.

प्रेम रावत के भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना और अपडेट प्राप्त करने के लिए, आप यह सुनिश्चित करें कि आपका ईमेल और आप जिस देश के निवासी है वे दोनों चीजे WOPG मेलिंग सूची में शामिल है। इसके लिए यहाँ साइनअप करें।