Photo courtesy of TimelessToday
आगामी कार्यक्रम के लीये महत्वपूर्ण सूचना के बारे में इस पृष्ठ को ध्यान से पढ़ें । अपनी उपस्थिति की योजना बनाते समय कृपया इस जानकारी को देखें।
**आखिरी कुछ सीट्स अभी भी बची हुई है ।**
कब और कहाँ
दिनांक: शनिवार , 8 जून 2024
समय: इवेंट प्रारंभ होने का समय शाम 4:00 BST हैं |लॉबी के दरवाजे दोपहर 2:00 BST पर खुलेंगे | समाप्ति का समय करीब शाम 6:00 BST होगा ।
कार्यक्रम- स्थल: द ब्राइटन सेंटर
पता: किंग्स रोड , ब्राईटन ईस्ट ससेक्स , BN1 2GR
किसे आमंत्रित किया गया है
प्रेम रावत और उनके संदेश में रुचि रखने वाले सभी व्यक्तियों का इसमें स्वागत है।
बच्चे
यह कार्यक्रम 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।
टिकट
टिकटों की बिक्री शुक्रवार 31 मई को सुबह 10 बजे BST (ब्रिटिश समय) से शुरू होगी।
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए अपने प्रिंटेड निंमत्रण टिकट को अथवा फोन पर इलेक्ट्रॉनिक टिकट को साथ में रखें (बार कोड के साथ)।
यदि आप किसी भी कारण से टिकट खरीदने में असमर्थ हैं तो कृपया संपर्क करें । brightonhelpdesk2024@gmail.com.
टिकट कीमत
-
- £125 + टिकट एजेंसी फीस
- £95 + टिकट एजेंसी फीस
- £45 + टिकट एजेंसी फीस
- £20 + टिकट एजेंसी फीस
प्रत्येक व्यक्ति एक बार में 4 सीटें खरीद सकेगा। फिर भी , कृपया केवल उतनी ही सीटें खरीदें जितनी की आपको जरूरत हो |
टिकटों की बिक्री टिकट – मास्टर पर होगी। यदि आप टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को जल्दी करना चाहते हैं, तो आप पृष्ठ के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर, साइन इन/रजिस्टर विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। https://www.ticketmaster.co.uk/
कोई रिफंड नहीं होगा।
कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करना या कार्यक्रम को फिल्माना वर्जित है ।
ऑफिसियल रिकॉर्डिंग कॉपीराइट संरक्षित है। जो भी रिकॉर्डिंग करता पाया गया, उनको रोकने के लिए कहा जाएगा। फिर भी यदि फिर भी वे रिकॉर्डिंग जारी रखते हैं, तो उन्हें आयोजन स्थल से जाने के लिए कहा जाएगा।
कार्यक्रम को रिकॉर्ड किया जायेगा । टिकट खरीदने में आपकी यह सहमति भी शामिल है कि आपकी छवि/ आवाज को प्रिंट, सोशल मीडिया , फोटोग्राफिक, ऑडियो , वीडियो या अन्य मीडिया के लिए रिकॉर्ड और रिलीज दोनों किया जा सकता है । यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए टिकट खरीद रहे हैं, तो यह बात उन पर भी लागू होगी | ।
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करते समय सुरक्षा जाँच होगी। स्थल के अंदर कोई सामान , बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।
कृपया ध्यान दें: आपसे अनुग्रह है कि जब तक आप सफलतापूर्वक अपना टिकट नहीं खरीद लेते, तब तक यात्रा की व्यवस्था न करें, क्योंकि सीटों के लिए अनुरोध करने वाले लोगों की संख्या कार्यक्रम स्थल की क्षमता से अधिक हो सकती है।
विदेश से आने वाले यात्री: हालांकि यूनाइटेड किंगडम में यात्रा के लिए कोई प्रतिबंध नहीं हैं , फिर भी कृपया वर्तमान यात्रा नियमों और प्रतिबंधों की जाँच कर ले जो आपको प्रभावित कर सकते हैं।
टिकट खरीद में सहायता
ऑनलाइन टिकट , कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों दोनों पर खरीदा जा सकता है। टिकट खरीदने से पहले अपने इंटरनेट ब्राउजर हिस्ट्री को कृपया खाली कर ले |
आप ऑनलाइन टिकट-खरीद प्रक्रिया के दौरान समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं। उच्च मांग एक स्वचालित संदेश उत्पन्न कर सकती है जैसे कि ‘कोई सीट उपलब्ध नहीं है‘ परन्तु इसका मतलब यह नहीं रहेगा कि ‘अब सभी सीटे बिक गई है‘।
कृपया निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे:
– कार्यक्रम की टिकट अभी बची है या नहीं, पता करने के लिए www.wopg.org को चेक करें
– कुछ पल प्रतीक्षा करें और फिर से शुरू करें
– किसी अन्य डिवाइस पर पुनः प्रयास करें
– यदि आप सफल नहीं होते हैं, तो निम्न पते पर एक ईमेल भेजें brightonhelpdesk2024@gmail.com
सभी टिकट बिक गए ?
यदि आपकी टिकट खरीदारी की कोशिश के दौरान सभी टिकट बिक जाते हैं , तो कुछ घंटों बाद फिर से कोशिश करे , क्योंकि हो सकता है कि कुछ टिकट जो होल्ड पर हो , वे फिर से उपलब्ध हो गए हों | यदि आप किसी लौटाए गए टिकट की संभावना के बारे में जानना चाहते हैं , तो कृपया निम्न ईमेल पते पर संपर्क करें brightonhelpdesk2024@gmail.com
यदि कोई भी टिकट वापिस नहीं हुई है, तो आपको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाएगा।.
बिना इस्तेमाल किये गए टिकट को वापिस करना
यदि आपकी योजनाएं बदलती हैं और आपके पास एक टिकट है जिसे आप उपयोग में नहीं ले पाएंगे , तो कृपया अपने टिकट की सॉफ्टकॉपी इस ईमेल पर भेजें brightonhelpdesk2024@gmail.com
इस पते पर लौटाए गए टिकटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अन्य लोग जोकि इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं उनको फिर से आवंटित किया जाएगा ।
कोई रिफंड नहीं होगा।
विशिष्ट आवश्यकताएं
व्हीलचेयर का इस्तेमाल करने वाले लोगों की सहायता दी जाएगी।
किसी भी व्हीलचेयर / विशेष आवश्यकताओ की बुकिंग के लिए, ग्राहक इस ई-मेल “brightoncentre@brighton-hove.gov.uk” या फोन नंबर “01273 292695” के जरिए बॉक्स ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। (बॉक्स ऑफिस सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है |)
यदि आपको सुनने में समस्या हैं, तो उन्नत अंग्रेजी में एक चैनल उपलब्ध होगा।अपनी आईडी देकर हेडसेट प्राप्त करने की सुविधा लॉबी में उपलब्ध रहेगी ।
अनुवाद
यह कार्यक्रम अंग्रेजी में होगा। अनुवाद हिंदी, तमिल और फ्रेंच में प्रदान किया जाएगा।
अपनी आईडी देकर हेडसेट प्राप्त करने की सुविधा लॉबी में उपलब्ध रहेगी
सामान
कार्यक्रम स्थल के अंदर कोई सामान, बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।
क्लॉक रूम की व्यवस्था नहीं है।
मदद
सहायता चाहिए ?
प्रेम रावत के भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना और अपडेट प्राप्त करने के लिए, आप यह सुनिश्चित करें कि आपका ईमेल और आप जिस देश के निवासी है वे दोनों चीजे WOPG मेलिंग सूची में शामिल है। इसके लिए यहाँ साइन-अप करें।