फोटो टाइम लेस टुडे के सौजन्य से
यह वीडियो देखें
सबटाइटल देखने के लिए वीडियो चलाएँ। फिर “CC” या ” पर क्लिक करके सबटाइटल चालू करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनने के लिए सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें।
आगामी कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया इस पृष्ठ को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कार्यक्रम में भाग लेने की योजना बनाते समय इस जानकारी को ध्यान में रखें।
UNCOVER LIFE (अनकवर लाइफ)
प्रेम रावत जी के साथ
कब
3, 4 और 5 जुलाई 2026 (शुक्रवार, शनिवार और रविवार)
शुक्रवार का कार्यक्रम शाम 5 बजे (ब्राइटन के समयानुसार) शुरू होगा। सत्र के बाकी कार्यक्रम की समय-सारिणी कार्यक्रम की तिथि के नज़दीक घोषित की जाएगी।
शुक्रवार को लॉबी के द्वार दोपहर 1:30 बजे खोले जाएंगे।
किसके लिए
प्रेम रावत जी और उनके संदेश में रुचि रखने वाले सभी लोगो को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है | यह कार्यक्रम 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।
कार्यक्रम अंग्रेज़ी में होगा।
हिंदी, तमिल, इतालवी, स्पेनिश, फ्रेंच और जर्मन भाषाओं में अनुवाद उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बेहतर अंग्रेज़ी के लिए भी एक चैनल उपलब्ध होगा।
लॉबी में पहचान पत्र के बदले हेडसेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
कहाँ
किंग्स रोड, ब्राइटन एंड होव, ब्राइटन BN1 2GR, यूनाइटेड किंगडम
कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच की जाएगी। परिसर के भीतर किसी भी प्रकार का सामान, बैकपैक या बड़े आकार के बैग ले जाना अनुमति नहीं है।
पानी पीने के लिए फव्वारे उपलब्ध रहेंगे, इसलिए कृपया अपनी बोतल साथ लाएँ।
वहाँ कैसे पहुँचें
https://brightoncentre.co.uk/visiting-us/
हालाँकि यूनाइटेड किंगडम में यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है। फिर भी , कृपया अपनी स्थिति पर लागू होने वाली वर्तमान यात्रा आवश्यकताओं की जाँच कर लें। UK में प्रवेश के लिए आपको ETA वीज़ा की आवश्यकता हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.gov.uk/browse/visas-immigration.
आपसे निवेदन करते हैं की कृपया आप तब तक यात्रा की व्यवस्था न करें जब तक आप सफलतापूर्वक अपने टिकट नहीं खरीद लेते हैं, क्योंकि सीटों के लिए अनुरोध करने वाले लोगों की संख्या स्थल की क्षमता से अधिक हो सकती है।
व्यवस्था संबंधी कारणों से, कृपया कार्यक्रम शुरू होने से 10 मिनट पहले अपनी सीट पर बैठ जाएँ। देरी से आने वाले दर्शकों को व्यवधान से बचाने के लिए हॉल के पीछे बैठाया जाएगा।
टिकटों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
ब्राइटन सीटिंग प्लान टियर के साथ
कृपया इस कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग या फिल्मांकन न करें।
आधिकारिक रिकॉर्डिंग कॉपीराइट से सुरक्षित है। यदि कोई व्यक्ति रिकॉर्डिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसे तुरंत रोकने के लिए कहा जाएगा। यदि वह जारी रखता है, तो उसे स्थल से बाहर निकाल दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम की फिल्मिंग की जाएगी। टिकट खरीदना इस बात की सहमति माना जाएगा कि आप फिल्मांकन में शामिल हो सकते हैं, तथा आपकी छवि/आवाज़ का उपयोग प्रिंट, सोशल मीडिया, फ़ोटोग्राफ़, ऑडियो, वीडियो या अन्य माध्यमों में किया जा सकता है। यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के लिए टिकट खरीद रहे हैं, तो उनकी उपस्थिति भी इसी सहमति और अनुमति को दर्शाएगी।
प्रेम रावत जी के साथ भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की सूचनाओ और अपडेट प्राप्त करने के लिए, कृपया सुनिश्चित करें कि आपने अपना ईमेल और जूस देश में आप रहते है ,के साथ WOPG मेलिंग सूची की सदस्यता ली हुई है। नीचे साइन अप करें।